रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा):कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूती देने और युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केतार प्रखंड के मेरौनी गांव निवासी जयराम चंद्रवंशी को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन वोटिंग हुआ था जिसमें जयराम को 926 वोट के साथ विजयी हुए।पार्टी आलाकमान के द्वारा उनके नाम की घोषणा होते ही पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
अनुभव और सक्रियता का मिला सम्मान
जयराम चंद्रवंशी के लंबे संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई है कि जयराम के नेतृत्व में युवा शक्ति एकजुट होगी और आगामी दिनों में पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।
लोगों ने दी बधाईयां
जयराम चंद्रवंशी के मनोनयन पर क्षेत्र के लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता खुशवंत,गौतम राही,अभिषेक तिवारी,दीपक वर्मा,संजय वर्मा सहित अन्य लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।कार्यकर्ताओं का मानना है कि जयराम जैसे कर्मठ युवा के अध्यक्ष बनने से न केवल संगठन का विस्तार होगा, बल्कि जनहित के मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
जय राम ने बताया कि “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है,मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। मेरा लक्ष्य हर बूथ तक युवाओं को जोड़ना और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुँचाना है।”

