मेराल(गढ़वा):पतंजली योग समिति परिवार द्वारा रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रखंड के चार दर्जन नवनियुक्त सहायक आचार्यों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडे, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, विजय कुमार यादव, समिति के सुशील कुमार केशरी, संतोष चौबे आदि, डॉ दीपक कुमार यादव, रूपु महतो, प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को बुके, शॉल तथा डायरी भेंट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवनियुक्त सभी सहायक आचार्यों को नवजीवन अस्पताल की ओर से अंग वस्त्र, डायरी भेंट तथा बुक के देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार शुक्ला ने किया। एसडीएम श्री पांडे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक देश व समाज के निर्माता होते हैं। शिक्षक की भूमिका समाज में अहम होता है। इन लोग भाग्यशाली हैं कि इन्हें समाज निर्माण का दायित्व मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा आप जिस विधालय में जाए वहाँ पर बच्चों में किताबी ज्ञान के अलावा संस्कार भी दे। आप पर पूरे समाज का दायित्व होता है।
उन्होंने सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं भी दिया। एसडीएम ने सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए पतंजलि योग समिति की भी सराहना की। प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि शिक्षक समाज के आईना होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के अभिन्न अंग होते हैं। साथ ही शिक्षक बच्चों को शिक्षित बनाये ताकि वे उच्च पदों पर जाये और समाज का नाम रौशन करें। कार्यक्रम को डॉ लाल मोहन, मुखिया राम सागर महतो, सुषमा कुशवाहा, मदन यादव, सहित कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शिक्षक रवीन्द्र गुप्ता, दिवाकर प्रसाद, मनोज ठाकुर, कामेश्वर ठाकुर, सत्येंद्र कुमार, जुनैद अंसारी, रामाशीष पटवा, अखिलेश चौब, मिथिलेश तिवारी, समिति के शिवकुमार साह, छोटन प्रसाद सहित लोग उपस्थित थे।
पतंजलि योग समिति चार दर्जन नवनियुक्त सहायक आचार्यों को किया सम्मानित

