रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा):एसपी कैरियर ग्लोबल स्कूल बेलाबार के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को प्रखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल श्री सूर्य नारायण मंदिर परिसर का शैक्षणिक भ्रमण किया। बच्चों ने मंदिर परिसर के प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण का आनंद लेते हुए भरपूर उत्साह दिखाया।भ्रमण के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को पसंदीदा व्यंजन परोसे गए। साथ ही उन्हें मंदिर की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। मनोरम दृश्य देखकर बच्चे काफी खुश नजर आए। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर इम्तेयाज आलम, मंदिर विकास समिति के सचिव रविकांत चंद्रवंशी, प्रिंसिपल महताब आलम, प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार,शिक्षिका सोनम कुमारी, फूलमती देवी, सहयोगी भरत ठाकुर सहित सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे।

