बंशीधर नगर: नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव स्थित विक्की कुमार पिता स्वर्गीय उमाशंकर प्रसाद के घर से पुलिस ने लगभग 210 लीटर डीजल को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चोरी का डीजल को अवैध तरीके से विक्की कुमार के द्वारा डीजल की खरीद बिक्री की जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर ज्वलनशील पदार्थ डीजल को खुले रूप से खरीद बिक्री करने के आरोप में जप्त कर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि डीजल पेट्रोल का खुले रूप से किसी दुकान या घर में बिक्री करना अवैध है, वह ज्वलनशील पदार्थ है जिससे आग लगने की खतरा बनी रहती है। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही विक्की कुमार के घर में आग लगी थी जहां काफी मात्रा में डीजल पेट्रोल थी, जिस कारण आग बुझाने में पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी थी। थाना प्रभारी ने साफ तौर पर हिदायत देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में खुले रूप से डीजल पेट्रोल की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छापामारी के दौरान पुलिस ने बेचने के लिए प्रयोग की जाने वाली डीजल के अलावे लीटर, पाइप आदि जप्त की है। छापामारी दल में स अ नि संजय पासवान एवं पुलिस बल शामिल थे।

