केतार(गढ़वा):प्रखंड में समाजवादी विचार मंच के तत्वाधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कर्पूरी ठाकुर जी के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और पिछड़े-वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, सादगी और सेवा की मिसाल है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि राम भजन गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार गुप्ता, छोटन कुमार सिंह, प्रदीप गुप्ता, रमेश राम तजमुल अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

