रमना प्रखंड के उत्क्रमित पल्स टू उच्च विद्यालय बुल्का में पचास लाख की लागत से पांच अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन का निर्माण का शिलान्यास झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव,जिप अध्यक्ष शांति देवी,झामुमो वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी ने सामूहिक रूप से नारियल फोड़कर व पूजा पाठ कर शुरुआत किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि चुनाव में किए गए एक एक वादों को पूरा करने का कार्य किया जाएगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के सभी कोटि में बेहतर करने के प्रयास के उद्देश्य से उच्च विद्यालय के भवन का निर्माण किया जा रहा है ताकि यहां के छात्र छात्राओं को कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने बीजेपी विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों तक विधायक रहने के बावजूद युवाओं के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है। अब मात्र एक वर्ष चुनाव जीतने के बाद हिसाब मांगा जा रहा है। कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में कभी दाग नहीं लगने दूंगा। लोगों को जानकारी देने हुए कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बाद सभी तरह के समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कहा कि मईया सम्मान व अबुआ आवास का जल्द पोर्टल खोलते हुए त्रुटिपूर्ण को दूर करते हुए छूटे हुए लाभुकों को अविलंब जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जिप अध्यक्ष शांति देवी कहा कि भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के किए गए एक एक वादों को पूरा करने का काम किया जा रहा है। कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में छात्र छात्राओं से लेकर गरीब किसानों तक कई महत्वपूर्ण योजना चला रही है। आने वाले एक वर्षों में विकास का एक नई लकीर खींचने का कार्य करेंगे। झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में आज राज्य सरकार के द्वारा गांव गांव पहुंचकर समस्या का निदान किया गया। उन्होंने कहा कि विकास के रफ्तार जिस प्रकार बड़ी है उसे विपक्ष पचा नहीं पा रहा है।कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने किया। मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना पासवान,अनुज कुमार,धनंजय साह,प्रताप सिंह लक्ष्मी सिंह,सतनारायण सिंह, राकेश सिंह, पंकज रवि, विजय रवि,फारूक अंसारी,इस्माइल अंसारी,कालामुद्दीन अंसारी,फारुक अंसारी,लालमन मेहता,अनिल गुप्ता,संदीप कुमार,सहित कई लोग मौजूद थे।

