धुरकी(गढ़वा)धुरकी पुलिस ने कांड संख्या 110/25 में दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्त नौशाद अंसारी, पिता गुलबस अंसारी, निवासी खुटिया गांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि नौशाद अंसारी पर एक महिला को शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है। पीड़िता द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी तथा गोपनीय सूचनाओं के आधार पर अभियुक्त को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत हो सके।

