श्री बंशीधर नगर, : आर. के. पब्लिक स्कूल, अधौरा में मानवाधिकार दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक नागरिक के रूप में उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान के प्रमुख, राहुल सोनी ने कहा कि छात्रों को मानवाधिकारों की अवधारणा और इन अधिकारों का सम्मान करने और उनकी रक्षा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार व्यक्ति बन कर समाज की भलाई में योगदान अपना योगदान देना होगा। मौके पर आर. के. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, डॉ. पन्नालाल पुइतंडी ने कहा कि पर्यावरण की देखभाल करने और पेड़ न काटने चाहिए।”पेड़ हमारा जीवन हैं”। उन्होंने इस आयोजन के दौरान छात्रों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह की प्रशंसा किया।

