श्री बंशीधर नगर- पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र केशरी ने पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से मिलकर दीपक राज सोनी को गोली मार घायल करने वाले अज्ञात अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है. इसकी जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि आये दिन आपराधिक घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है और पुलिस घटना का पर्दाफाश कर अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम है।गत शनिवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे शहर के प्रतिष्ठित आभूषण विक्रेता वृंद सेठ के बड़े पुत्र दीपक राज सोनी को रास्ते में रोक अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया, साथ ही लूट का भी प्रयास किया. उन्होंने कहा कि तत्काल गोली चालन की घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो पुलिस पर से लोगों का भरोसा उठ जायेगा. केशरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। केशरी ने कहा कि आए दिन घट रही अपराधी घटनाओं का पर्दाफाश नहीं होने से लोगों का पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठते जा रहा है।

