
सगमा (गढ़वा)। सगमा प्रखंड कार्यालय सभागार में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सतीश भगत ने की। इस दौरान प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया, साथ ही सभी पंचायत सचिवालयों में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रखंड कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई।
बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद पंचायत सचिवालय काट हर कला में 9 बजकर 25 मिनट, पंचायत सचिवालय बीरबल में 9 बजकर 35 मिनट, पंचायत सचिवालय सगमा में 9 बजकर 45 मिनट, पंचायत सचिवालय घघरी में 10 बजकर 5 मिनट, पंचायत सचिवालय शोनडिहा में 10 बजकर 10 मिनट तथा प्रखंड मुख्यालय स्थित भैया रुद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय में 10 बजकर 15 मिनट पर झंडोत्तोलन किया जाएगा।
बीडीओ सतीश भगत ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने और गरिमापूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है, इसे अनुशासन और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। बैठक में प्रखंड के सभी मुखिया उपस्थित थे। प्रमुख रूप से प्रमुख अजय साह, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, उप-प्रमुख अर्जुन पासवान, पंचायत सचिव सूर्यदेव सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, प्रिया कुमारी, बीपीओ कुमार अभय, प्रभास कुमार पांडेय, चंद्रशेखर चौबे, कुलदीप बैठा, अर्फिन जलाल, प्रखंड सहायक रविरंजन कुमार, अजीत कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रधान सहायक चोनहस एक्का सहित सभी प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद

