रंका(गढ़वा):पूर्व बीस सूत्री गढ़वा जिला उपाध्यक्ष सह झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य नितेश सिंह ने रंका प्रखंड के चौदह पंचायतों में पंचायत कमेटी की बैठक कर चुनाव आयोग के द्वारा देश में चलाए जा रहे मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरिक्षण (एस आई आर) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही मतदाता सूची में एस आई आर कार्यक्रम से जुड़े बुथ लेवल पदाधिकारी (बीएलओ) एवं मतदाता को सहयोग करने के लिए बुथ लेवल पर बुथ लेवल एजेंट (बी एल ए ) बनाने का निर्देश दिया। नितेश सिंह के दिशा निर्देश के आलोक में जिला व प्रखंड स्तर के सभी झामुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सभी पंचायतों एवं गांवों में बैठक कर बी एल ए बनाने का काम शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि मतदाताओं के बीच एस आई आर को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों को डर सता रही है कि कहीं उनका नाम मतदाता सूची से गायब न हो जाए। इसी दुविधा को दूर करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एस आई आर के बारे जानकारी दे कर जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। इस मुहिम में प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्लाह अंसारी, जिला सह सचिव आशीष कुमार गुप्ता, प्रखंड सचिव सह दक्षिणी जिला परिषद प्रतिनिधि रतन सिंह,खरडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि युवा नेता पप्पू यादव, कार्तिक पांडेय, आशीष सिंह, पूर्व मुखिया मालती देवी सहित अन्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

