कांडी (गढ़वा)। कांडी प्रखंड की बलियारी पंचायत अंतर्गत सनपुरा गांव में शनिवार को बिश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह की पहल पर खराब पड़े सिंचाई ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। लगभग 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण सैकड़ों किसान सिंचाई सुविधा से वंचित थे, जिससे खेती का कार्य प्रभावित हो रहा था विधायक प्रतिनिधि कृष्णा पासवान ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलने के बाद विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की और नया ट्रांसफार्मर लगवाकर किसानों को राहत दिलाई।समाजसेवी अखिलेश यादव ने बताया कि पिछले 10 दिनों से वे बिजली विभाग के जेई से लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनका फोन नहीं उठाया जा रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक से मदद की गुहार लगाई, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर बदलवाया गया।अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि क्षेत्र में करीब 30 नए बिजली खंभों की आवश्यकता है। कई स्थानों पर अब भी नंगे तार लगे हुए हैं, जिनके कारण आंधी-तूफान के दौरान शॉर्ट सर्किट होकर ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है। उन्होंने स्थायी समाधान के लिए नए खंभे और केबल लगाने की मांग की।मौके पर मनोज यादव, अखिलेश यादव, शंभू यादव, सुमित शाह, अनिल शाह, विनोद राम, अखिलेश राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। नया ट्रांसफार्मर लगने से किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

