श्री बंशीधर नगर:स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर सप्तशक्ति संगम का शुभारंभ भारत माता, ओम व मां शारदे के चित्र के समक्ष मुख्यातिथि उषा सिंह एवं विशिष्टातिथि हर्षदा चौबे , नगर पंचायत उपाध्यक्षा व मातृ भारती अध्यक्षा लता देवी तथा जिला संयोजिका आरती श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नारी शक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं प्रश्नोत्तरी आचार्या नीति कुमारी के द्वारा की गई।
श्रीमती उषा सिंह ने कहा कि कुटुंब प्रबोधन एवं पारिवारिक व्यवस्था सर्वोपरि ही नारी सशक्तिकरण की रीढ है। विश्व में मातृशक्ति का स्थान सर्वोपरि है ,जहां महिलाओं का सम्मान होता वहां देवताओं का वास होता है।
हर्षदा चौबे ने अपने व्याख्यान में कहा कि गौ माता, तुलसी माता एवं धरती माता के प्रति निष्ठा भाव होना आवश्यक है। माता बच्चों की पहली गुरु होती है ,इसलिए ”मातृ देवो भव” का भाव हमारे समाज में व्याप्त हो।
संपूर्ण सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम विद्यालय की आचार्याओं के द्वारा सुनियोजित ढंग से संपन्न की गई।
कार्यक्रम के मध्य में जीजाबाई ,रानी दुर्गावती ,अहिल्याबाई होल्कर ,रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद की दिव्य झांकियां विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत की गई।जो सभी महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।विशिष्ट माताओं के रूप में आगंतुक तारा देवी और लक्की देवी सहित अतिथियों का सम्मान किया गया । सम्पूर्ण कार्यक्रम का अनुभव कथन अभिभाविका नेहा देवी एवं निधि भारती ने किया। मंच संचालन तन्वी जोशी ने किया। इस सप्तशक्ति संगम समारोह में कुल 445 महिलाएं उपस्थित थी ।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रविकांत पाठक सहित समस्त आचार्य जी एवं दीदी जी उपस्थित थी।

