मेराल(गढ़वा):प्रखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत मेराल पूर्वी के पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा को सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति होने पर रविवार को विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने अपने दर्जन पर सहयोगियों के साथ उनके घर जाकर सम्मानित किया। इस अवसर लालमोहन ने कहा कि श्रीमती सुषमा कुशवाहा की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मेराल पूर्वी के लोकप्रिय मुखिया रही सौम्य और शालीन स्वभाव की सुषमा कठिन मेहनत कर इस उपलब्धि को हासिल किया है जो युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में किसी उच्च अधिकारी बनकर गांव का नाम रोशन करेगी। मौके पर लोगों ने संयुक्त रूप से सुषमा कुशवाहा और उनके पति सहायक अध्यापक विनोद कुशवाहा को बुके देकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।सम्मानित करने वालों में एसबी एकेडमी के निदेशक मदन यादव, रोहित कुमार, उदय मेहता, सुधांशु शेखर, रामकुमार महतो, देवव्रत कुमार मेहता, चंदेश्वर महतो, वीरेंद्र नाथ महतो, रमेश महतो, सीता कुमारी, वीरेंद्र चौधरी, विकास कुमार, विनय कुमार, आदि शामिल थे।

