श्री बंशीधर नगर :स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा दशम के भैया बहनों का स्नेह मिलन सह विदाई समारोह का शुभारंभ मां शारदे ,भारत माता तथा ओम के चित्र के समक्ष विद्यालय समिति अध्यक्ष जोखू प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, प्रधानाचार्य रविकांत पाठक, आचार्य कृष्ण कुमार पांडेय,नीरज सिंह, सुजीत दुबे,अशोक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष महोदय ने कहा कि आप सब इस देश के भविष्य हैं।आप अच्छे परिणाम लायें,ऐसी शुभकामनाएं हैं। वहीं प्रधानाचार्य श्री पाठक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्नेह मिलन का अर्थ है- प्रेम से मिलना।हमारी परंपरा विदाई की नहीं है, इसलिए हम स्नेह मिलन करते हैं।गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” कर्म पर आपका अधिकार है,कर्म करें,फल की चिंता नहीं करें। एक विद्यार्थी अपनी मां से संस्कार,पिता से अनुशासन और पाठशाला में आचार्य से ज्ञान प्राप्त करके सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं। कक्षा दशम के यशफी रानी, सुकृति चौबे, चाहत जायसवाल, पल्लवी कुमारी, अबु फहद, अमिलेश कुमार लाल, पीयूष कुमार, जैश कुमार, रजत राज अग्रहरि, पुष्कर सोनी ने विद्यालय के अपने अनुभव को साझा किया। अतिथियों एवं दशम के भैया- बहनों को उत्सर्ग पत्रिका एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन आचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव ने किया ।उक्त अवसर पर आचार्य नंदलाल पांडेय, सत्येंद्र प्रजापति, दिनेश कुमार,प्रदीप कुमार गुप्ता,रुपेश कुमार, कृष्ण मुरारी, हृषिकेश तिवारी ,हिमांशु झा, बिक्रम प्रसाद,अमन केरकेट्टा , ऋषिकांत तिवारी सहित आचार्या नीति कुमारी,आरती श्रीवास्तव, रेणु पाठक,सलोनी कुमारी,तन्वी जोशी ,नेहा कुमारी आदि उपस्थित थे।

