Breaking

पांच साल का प्रेम संबंध विवाद में बदला:दो बच्चों संग प्रेमी के घर पहुंची रीता, सास-ननद ने लगाया ताला

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

रंजन यादव की रिपोर्ट 

सगमा (गढ़वा):धुरकी थाना क्षेत्र में एक पांच वर्ष पुराना प्रेम संबंध उस समय सुर्खियों में आ गया जब सगमा गांव के झुनूकिया टोला निवासी अयोध्या राम की पुत्री रीता कुमारी अपने दो छोटे बच्चों के साथ अचानक प्रेमी के घर पहुँच गई। बताया जाता है कि रीता और अरविंद प्रजापति के बीच वर्ष 2020 से प्रेम संबंध चल रहा था। धीरे-धीरे नजदीकियाँ बढ़ीं और 7 जुलाई 2023 को दोनों ने कोर्ट मैरेज भी कर लिया।

पीड़िता रीता ने बताया कि शादी को दो साल हो जाने के बावजूद वह अब तक ससुराल नहीं जा सकी। वह मायके में ही रह रही थी। जब भी वह ससुराल ले चलने की बात करती, उसका पति अरविंद बहाना बनाकर कहता कि अभी मायके में ही रहो, जल्द ही ले जाएंगे। इसी बीच उनका एक बच्चा भी जन्म ले लिया, लेकिन अरविंद ने ससुराल ले जाने की बात पूरी नहीं की।रीता ने बताया कि पिछले चार महीनों से अरविंद ने उससे बात करना भी बंद कर दिया और फोन भी स्विच ऑफ रखने लगा। हालात से तंग आकर रीता अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर शुक्रवार को पुतुर गांव स्थित छपरवा टोला में अरविंद के घर पहुंच गई ताकि अपने और बच्चों के हक की मांग कर सके।लेकिन जैसे ही वह घर पहुंची, उसकी सास और ननद घर का दरवाजा बंद कर वहां से भाग गईं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। रीता के पिता अयोध्या राम ने कहा कि उनकी बेटी कई वर्षों से अलग रहकर संघर्ष कर रही है। अब वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए न्याय चाहती है।  

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी समाधान निकालने की सलाह दी। ग्रामीणों का कहना है कि यह प्रेम संबंध अब एक जटिल सामाजिक विवाद का रूप ले चुका है, जिसे सामंजस्य और पंचायत के हस्तक्षेप से ही सुलझाया जा सकता है।

मामले की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। खबर लिखे जाने तक न तो पंचायत और न ही स्थानीय पुलिस को किसी आधिकारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company