कृष्णा यादव (टाईगर) की रिपोर्ट
धुरकी(गढ़वा):धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी धोबनी गांव के मध्य जंगल में एक आदिम जनजाति की महिला का नर कंकाल शव मिलने से आसपास के लोगों में डर एवं संशय उत्पन्न हो गई पुलिस ने शव को बरामद कर परिवार जनों को सुपुर्द कर दिया है प्राप्त समाचार के अनुसार रक्सी गांव की बैगाडीह टोला निवासी बसंती देवी पति सुकन कोरबा उम्र 45 वर्ष मंगलवार के दिन से गायब थी उसके गायब होने के बाद
उसके परिवार के सदस्य लोग आसपास अपने स्तर से खूब ढूंढने की कोशिश की मगर कहीं पता नहीं चल सका आज दुर्गंध मिलने के उपरांत रकशी धोबानी जंगल के बीच उसका नर कंकाल मिल सका शरीर के सभी हिस्से को जंगली जीव जंतु खाकर नष्ट कर चुके थे सिर्फ उसका चेहरा बचा हुआ था घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच पड़ताल कर शव को परिवार जनों को सौंप दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी जनार्दन रावत ने कहाकी आदिम जनजाति की महिला के शव का पहचान होने के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों ने कहां की महिला नशेड़ी थी हमेशा नशा का सेवन करती थी नशा करने के उपरांत भटक का जंगल की ओर चली गई थी उन्होंने पुलिस से आगरा किया कि इसमें किसी तरह का कानूनी कार्रवाई नहीं की जाए फल स्वरुप ग्रामीणों के लिखित आवेदन पर पुलिस ने किसी तरह का कार्रवाई नहीं करते हुए नर कंकाल को महिला के परिवार जनों को सुपुर्द कर दिया थाना प्रभारी ने बताया कि 15 ग्रामीणों का लिखित आवेदन प्राप्त है

