रंका (गढ़वा):थाना क्षेत्र के ग्राम शेरासाम में शनिवार को आपसी विवाद के दौरान पुत्र के द्वारा पिता के सिर पर ईंट से वार करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में कपिल कोरवा के भाई ने बताया कि किसी बात को लेकर कपिल कोरवा के माथे पर ईंट से वार कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।आनन फानन में ग्रामीणों ने रंका अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद माथे पर गहरी चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने गढ़वा रेफर कर दिया।इधर रंका थाना पुलिस ने कपिल कोरवा के पुत्र को पकड़ कर थाना ले लायी है और मामले की जांच कर रही है।

