मेराल(गढ़वा):विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सामाजिक परिवर्तन केंद्र, गढ़वा के तत्वावधान में रविवार को मध्य विद्यालय बनुआ, मेराल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा जिला अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रघुराई राम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। शिक्षा के बल पर ही समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है। उन्होंने लोगों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश्वर सिंह ने की। विचार गोष्ठी में सुरेंद्र सिंह, धर्मदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, पिंटू सिंह, नरेश सिंह, विनोद सिंह, उमा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रभु भुइंया, मेघनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, मेवा सिंह, श्रवण सिंह, शंकर सिंह, कामेश्वर सिंह, रामचंद्र सिंह, सीताराम सिंह, प्रमोद सिंह, प्रदीप सिंह, सुदेश्वर सिंह, मानदेव सिंह, सुदेशी सिंह, सरजदेव सिंह, विक्रम सिंह, शिवकुमार सिंह, अखिलेश सिंह, परीखा सिंह, राजेश्वर सिंह एवं मुंद्रिका सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इससे पूर्व रघुराई राम ने संगवरिया स्थित अमर शहीद नीलांबर-पितांबर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष एवं बलिदान को याद किया।

