केतार (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय स्थित पचाडुमर पंचायत के 500 किसानों के बीच बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत प्रति किसान 4-4 किलोग्राम मूंग बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीटीएम राकेश कुमार ने कहा कि योजना का उद्देश्य किसानों को दलहनी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आय बढ़ाना है। उन्होंने किसानों से समय पर बुवाई करने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप खेती करने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रमुख चंद्रावती देवी एवं विधायक प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद ने किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और मूंग की खेती का रकबा बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और सभी चयनित किसानों के बीच 4-4 किलोग्राम मूंग बीज का वितरण किया गया।

