मझिआँव (गढ़वा): मझिआँव थाना पुलिस ने POCSO Act से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मझिआँव थाना कांड संख्या-72/2026, दिनांक 20 जुलाई 2026, धारा 126(2)/76 BNS एवं 8/12 POCSO Act के तहत दर्ज मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने नामजद अभियुक्त रोहित बैठा उर्फ रोहित कुमार (20 वर्ष), पिता दिलीप बैठा, निवासी ग्राम भवनाथपुर, थाना भवनाथपुर, जिला गढ़वा को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार, 21 जुलाई 2026 को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले का अनुसंधान आगे भी जारी है तथा आवश्यकतानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

