केतार(गढ़वा)):थाना क्षेत्र के दासीपुर टोला बलिगढ़ पंचायत से मारपीट के आरोपी दो सगे भाइयों—मनीष साह और महेश साह उर्फ समरेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई घायल ललिता देवी के आवेदन पर दर्ज कांड संख्या 44/26 के तहत की गई।दूसरे मामले में पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के चोपन थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में केतार निवासी आरोपी जीतन राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

