केतार(गढ़वा):बच्चों को लोकतांत्रिक मूल्यों से रूबरू कराने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से झारखंड झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय केतार में ‘बाल संसद’ का चुनाव आयोजित किया गया। भारतीय चुनाव प्रक्रिया की तर्ज पर संपन्न हुए इस मतदान में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
लोकतंत्र का पाठ, बाल संसद का आगाज
इस विशेष आयोजन ने छात्राओं को चुनाव प्रणाली की बारीकियों को समझने का अनूठा अवसर प्रदान किया।विद्यालय की छात्राओं ने पूरी गंभीरता के साथ मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई,जो भविष्य के जागरूक नागरिक तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।चुनाव परिणाम के बाद विद्यालय की नई ‘बाल कैबिनेट’ का गठन किया गया।जिसमें प्रधानमंत्री खुशी कुमारी, उप-प्रधानमंत्री सुमित्रा कुमारी,स्वास्थ्य मंत्री सहाना खातून,स्वच्छता मंत्री रंभा कुमारी,सुरक्षा एवं न्याय मंत्री निधि कुमारी,पोषण मंत्री पद के लिए प्रियंका कुमारी का नाम शामिल है।इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन अमिता पाण्डेय सहित शिक्षिकाएं और सभी छात्राएं उपस्थित थीं।जिन्होंने नव-निर्वाचित बाल प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन छात्राओं में नेतृत्व के प्रति आत्मविश्वास भरने वाला रहा।

