Breaking

श्रीनगर पहुंचे पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

हरिहरपुर(गढ़वा):हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी ओम प्रकाश चंद्रवंशी की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।परिजनों से बातचीत के बाद पूर्व विधायक ने गढ़वा के पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया तो वे पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और न्याय की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेंगे। इसके बाद पूर्व विधायक ने कांडी-केतार मुख्य सड़क से श्रीनगर दरीदह जाने वाली जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति से होने वाली कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया। इस पर उन्होंने श्रीनगर पादुका पुल निर्माण कंपनी के संवेदक से तत्काल वार्ता कर सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया।

उन्होंने निर्माणाधीन श्रीनगर पादुका पुल का भी निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनोद बिहारी द्विवेदी, भाजपा महामंत्री निर्मल विश्वकर्मा, दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता शशांक शेखर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|