Breaking

केतार में बिजली विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: मुखिया समेत 8 पर FIR, इलाके में मचा हड़कंप

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

केतार(गढ़वा):झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) की टीम ने केतार थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई से इलाके के बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने कुल 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।जिन पर विभाग को हजारों रुपये का चूना लगाने का आरोप है।​सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम ने पाया कि कई लोग बिना किसी वैध कनेक्शन के सीधे एलटी लाइन में टोकन (कुंडी) लगाकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। 

​छापेमारी के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों जुर्माने लगाए गए हैं।

केतार मुखिया प्रमोद प्रसाद और राकेश प्रसाद जैसे उपभोक्ताओं के मामले में विभाग ने और भी कड़ा रुख अपनाया है। इनका कनेक्शन पहले से ही बड़े बकाये रहने के कारण कटा हुआ था।इसके बावजूद ये अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए।पकड़े गए व्यक्तियों में बाँसडीह खुर्द निवासी,रामलाल ठाकुर, पिता मनोहर ठाकुर ₹ 25,000, सुरेन्द्र साह,पिता अमेरिका साह ₹ 12,230,उपेन्द्र साह,पिता कामेश्वर साह ₹ 12,230,रामनाथ साह, पिता स्व. फगुनी साह ₹12,230,शोभनाथ साह,पिता त्रिभुवन साह ₹ 12,230,महेन्द्र साह,पिता बैजनाथ साह ₹ 12,230, केतार निवासी प्रमोद प्रसाद,पिता- मुनी साव ₹ 6,250,राकेश प्रसाद, पिता,उमाशंकर प्रसाद ₹ 6,250 जुर्माना लगाकर केतार थाना में विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु बिजली विभाग के द्वारा दे दिया गया है।बिजली विभाग के प्रभारी कनीय विद्युत अभियंता अमल राय ने साफ कर दिया है कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और अपना बकाया बिल समय पर जमा करें।अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भारी जुर्माना भरने के लिए तैयार रहें।इस छापेमारी टीम में प्रभारी कनीय विद्युत अभियंता अमल राय,सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह,संजीव कुमार सारथी पुरुष, महादेव जायसवाल,सूर्यदेव मेहता,अमित कुमार मानव दिवस कर्मी शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company