धुरकी मंडल अध्यक्ष मंगल यादव के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर झारखंड के किसानों के समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया. धरने के माध्यम से राजपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सोपा गया. जिसके मुख्य अतिथि जिला के पूर्व महामंत्री इंद्रबानी जायसवाल ने धारणा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के हेमंत सरकार के द्वारा झारखंड के किसानों के हित में किये गये वादे खिलाफ से यहां के किसान जूझ रहे हैं. किसान को वर्तमान में कयी ज्वलंत समस्या उत्पन्न हुई हैं. जिससे सरकार किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है. हेमंत सरकार के गलत नीतियों से उनके फसलों का उचित दाम नहीं मिल रही है. वहीं पैक्स के माध्यम में जो किसान अपने फसल बेचे हैं उनका अब तक पैसा भी नहीं मिला है.
जबकि किसान इस बार प्राकृतिक आपदा ओलावृष्टि के अलावा कई समस्याओं के चुनौतियों से जूझ रहे हैं. इन सभी मांगों को लेकर धरना के माध्यम से हम लोग सरकार को बताने का काम कर रहे हैं. ताकि किसान के प्रति सरकार जो चुनाव के समय वादा किये थे झारखंड सरकार के गठबंधन में शामिल तमाम लोगों के द्वारा किये गये वादा से मुकर रहे हैं. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी किसने की समस्या को लेकर राज्य के हर प्रखंडों में धरना दे रही है. हम लोग धरना के माध्यम से महामहिम राजपाल को सूचित कर रहे हैं. ताकि जनता की समस्या राजपाल की संज्ञान में हो. इस दौरान कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुक्लेश राय, महामंत्री सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, संजय जयसवाल, कुंदन सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सुरेश चंद्रवंशी, विपिन यादव, प्रिंस यादव, संतोष पासवा , रामचंद्र ठाकुर, बलवंत यादव, अनिल गुप्ता ,अवधेश सिंह सहित कयी कार्यकर्ता शामिल थे
धुरकी में किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

