रंका(गढ़वा):रंका प्रखंड के ग्राम रोजगार सेवकों ने 12 मार्च 2026 से अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इसके संबंध में ग्राम रोजगार सेवक शशि सोनी ने बताया कि दिनांक 9 से 11 मार्च तक सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सभी ग्राम रोजगार सेवक चले जाएंगे। इस मौके पर बीपीओ हासिम अंसारी, ग्राम रोजगार सेवक सिकेन्द्र केरकेट्टा, राजीव रंजन, अमजद आलम, राजाराम पाण्डेय, सुरेन्द्र तिवारी, सत्येन्द्र दास, सुनिल प्रसाद, उमेश पाल, थियोडोर कच्छप, शशि सोनी, अर्पण बाखला , दयाशंकर सिंह सहित सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे।

