Breaking

हरिहरपुर ओपी में शांति समिति बैठक: होली, रामनवमी व ईद शांतिपूर्ण मनाने की अपील

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

हरिहरपुर(गढ़वा):स्थानीय हरिहरपुर ओपी परिसर में आगामी होली, रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी नसीम अंसारी ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, पूजा समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में ओपी प्रभारी ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाए जाएं। उन्होंने जिला प्रशासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही अश्लील गीत, हुड़दंग, जबरन रंग लगाने तथा शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, पुलिस गश्ती बढ़ाने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई तथा जुलूस के निर्धारित रूट का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। रामनवमी जुलूस एवं ईद की नमाज के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ओपी प्रभारी ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह, हरिहरपुर मुखिया अनुज सिंह, माझिगांवां मुखिया प्रतिनिधि शंभू नाथ साह, आनंद सिंह, संजीत सिंह, संतोष सिंह, दिलेश्वर गुप्ता, शिवम् कुमार, उस्मान अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company