गढ़वा :आज दिनांक 24-03-2026 को समाहरणालय गढ़वा तृत्तीय त्रैमासिक बैठक उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में की गई ! इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व में आयोजित डीएलसी बैठक में किए गए कृत कार्यवाही रिपोर्ट सीडी रेशयो समीक्षा केसीसी सेचूरेशन,पीएम विश्वकर्मा योजना पीएमएसबीवाई,पीएमजेजेबीवाई,वित्तीय साक्षरता,आरसेटी के समीक्षा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सत प्रतिशत कार्य करने का निर्देश दिया गया साथ ही प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का दो-दो लाख रूपये का चेक वितरण किया गया जिसमे गढ़वा जिला अंतर्गत चल रहे अग्रगति इण्डिया के सीएफएल केंद्र मेराल, सगमा,भवनाथपुर,प्रखंड के तेतरी देवी,अली रज्जा अंसारी,अशोक पाल,नन्दलाल पाल को चेक का वितरण उप-विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के द्वारा किया गया साथ ही सभी बैंकर्स को निर्देश भी दिया गया है की जिन लाभुकों को बैंक में बीमा किया गया है उन लाभुकों को बीमा योजना की राशि भुगतान कराई जाए ताकि उनका आर्थिक स्थिति बनी रहे मौके पर उपस्थित उदिप्त प्रकाश एलडीओ आरबीआई,एलडीएम सत्यदेव कुमार रंजन डीडीएम नावार्ड गढ़वा डी.टी लुगुन आरसेटी डाइरेक्टर एफएलसी राजीव कुमार दुबे,कमल कुमार,कुश ध्वज तिवारी,जिला समन्वयक श्याम सुंदर महतो, सीएफएल कोआर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा,जनार्दन प्रसाद, बीरेंद्र ठाकुर,नेहा चौरशिया, ऐसून खातून,सहित दर्जनों बैंक के अधिकारी उपस्थित हुए !

