केतार(गढ़वा):छाताकुण्ड टोला योगियाबिर चौपाल के पास सार्वजनिक चापाकल को लेकर विवाद सामने आया है। चापाकल में निजी समरसेबल लगाए जाने और पानी लेने गई महिला को कथित रूप से गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर योगियाबिर निवासी मधुर कुमार गुप्ता ने केतार बीडीओ को लिखित आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सार्वजनिक चापाकल का इस्तेमाल आसपास के ग्रामीण और राहगीर लंबे समय से करते आ रहे थे, लेकिन मुकेश गुप्ता द्वारा उसमें निजी समरसेबल लगाए जाने के बाद आम लोगों को पानी लेने में परेशानी हो रही है। आवेदक की पत्नी जब पानी लेने जाती हैं,
तो उन्हें कथित तौर पर रोका जाता है और गाली-गलौज व धमकी दी जाती है।आवेदक ने बताया कि वह रोजी-रोटी के लिए अधिकांश समय बाहर मजदूरी करते हैं और उनकी पत्नी घर पर अकेली रहती हैं। ऐसे में धमकी की घटनाओं से उन्हें भय बना हुआ है। उन्होंने बीडीओ से मौके पर जांच कराने, सार्वजनिक चापाकल में लगाए गए निजी समरसेबल को नियमानुसार हटवाने, चापाकल को ग्रामीणों के लिए पूर्व की तरह चालू कराने तथा गाली-गलौज व धमकी के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
बीडीओ को आवेदन देकर निजी समरसेबल हटाने और मामले में कार्रवाई की मांग

