भंडरिया(गढ़वा):प्रखंड अंतर्गत बघवार गांव में नव सांसद प्रतिनिधि कुंवर सिंह के आवास पर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम-लक्ष्मण, माता सीता और भक्त हनुमान की तस्वीर स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।इस अवसर पर गढ़वा मानस मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ तथा भक्ति गीतों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की गई। भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन में लीन रहे और पूरे माहौल में भक्ति व श्रद्धा की गूंज सुनाई देती रही।कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि कुंवर सिंह ने कहा कि यह धार्मिक आयोजन घर-परिवार के साथ-साथ गांव, पंचायत, प्रखंड और जिले की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना से भक्ति भाव के साथ कराया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं।इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के पंचायत और प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और सुंदरकांड का पाठ सुनकर धर्म लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से कार्यक्रम में भाग लेते हुए भजन-कीर्तन का आनंद लिया।इस अवसर पर गढ़वा मानस मंडली के संयोजक अरुण कुमार दुबे के नेतृत्व में मंडली के सदस्य देवनारायण पांडे, बृजेश पांडे, अशोक पटवा, अमरेंद्र मिश्रा, सतीश चौबे, राकेश तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, अमरेंद्र तिवारी, सी.एस. दुबे और शेखर सिन्हा सहित अन्य कलाकारों ने सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।कार्यक्रम के अंत में सांसद प्रतिनिधि कुंवर सिंह के पुत्र राधे कृष्ण मुरारी झारखंड सरकार जन संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता यवम दमाद अमित सिंह ने मानस मंडली के कलाकारों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।मौके पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, सतनारायण यादव, लव यादव, विनोद गुप्ता, जयकुमार महतो, रामवृक्ष सिंह वासुदेव सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और अंत में सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति, उन्नति और समृद्धि की कामना की लखन सिंह सोबरन सिंह महेंद्र सिंह हुसैनी सिंह श्रवण सिंह यवम समस्त सनातनी लोग उपस्थित थे

