सगमा(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित शिवालयों में जल अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।महादेव पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के हाथों में जल से भरे पात्र, फूल, फल और धतूरा देखा गया।बीरबल गांव स्थित मालिया नदी किनारे सूर्य मंदिर तथा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्री राम सेवा समिति एवं सूर्य मंदिर ट्रस्ट द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए जा रहे थे। सूर्य मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया, जहां पूजा सामग्री और खान-पान की वस्तुएं उपलब्ध

