केतार(गढ़वा):प्रखंड के लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को प्रखंड स्तरीय कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान,प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी और जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।प्रदर्शनी में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों द्वारा उपजाए गए उन्नत किस्म के अनाज,फल और सब्जियों के स्टॉल लगाए गए। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण किया और किसानों के प्रयासों की सराहना की।जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से किसानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और उन्हें नई तकनीकों की जानकारी मिलती है।कही कि
हमारा लक्ष्य है कि किसान केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रहें, बल्कि वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर अपनी आय दोगुनी करें।कार्यक्रम के दौरान प्रधान कृषि वैज्ञानिक(केवीके) गढ़वा ने किसानों को संबोधित करते हुए मृदा स्वास्थ्य,जैविक खाद के प्रयोग और सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कैसे कम पानी और कम लागत में बेहतर पैदावार ली जा सकती है।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद,उप प्रमुख शंभू सिंह खरवार,बीटीएम राकेश कुमार, मुखिया मुनी देवी,मूंगा साह,प्रमोद कुमार,मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन गुप्ता,स्थानीय किसान,कृषि विभाग के कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

