कृष्णा यादव (टाईगर)
धुरकी (गढ़वा): धुरकी थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस को यह सफलता मिली।
थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने बताया कि थाना क्षेत्र के पुतूर गांव निवासी GR नंबर 2146/17 के अभियुक्त अनिल राम (28), पिता किशुन राम; राजेश राम (34), पिता भगत राम; रमेश राम (31), पिता हरिवंश राम; अवधेश राम (42), पिता हरिवंश राम; संतोष राम (39), पिता हरिवंश राम; बिडू राम (50) तथा राम प्यारी राम (50), पिता स्व. प्रसाद राम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया थाना प्रभारी ने बताया कि धुरकी पुलिस अपराधमुक्त क्षेत्र बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रही है। गिरफ्तार सभी वारंटी वर्षों से फरार थे और पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बच रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह पुतूर गांव में छापेमारी की गई, जिसमें सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की।

