नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत इलाके में आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, पुलिस निरीक्षक नगर ऊंटारी अंचल, पुलिस निरीक्षक भवनाथपुर अंचल, थाना प्रभारी नगर ऊंटारी, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,खरौंधी, धुरकी थाना के पु अ नि शेखर कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने आम मतदाताओं से निर्भीक और स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की। पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो
निर्भीक होकर करें मतदान, सुरक्षा में मुस्तैद है पुलिस: नगर ऊंटारी में फ्लैग मार्च

