भंडरिया झारखंड अधिविध परिषद जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक (दसवीं) बोर्ड की हिंदी तथा बारहवीं कक्षा की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा भंडरिया प्रखंड में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं निर्धारित समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और अनुशासित तरीके से परीक्षा में भाग लिया।भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर विभिन्न विद्यालयों के कुल हिंदी A 485 हिंदी B 15 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं दूसरी पाली में बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषय के कूल 9 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया जिसमे दो छात्र अनुपस्थित रहे तथा पोरजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मे दसवीं बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां कुल 245 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। हालांकि, एक छात्र के अनुपस्थित रहने के कारण यहां कुल 244 छात्र-छात्राओं ने हिंदी विषय की परीक्षा दी।परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दोनों परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक प्रबंध किए गए थे। केंद्रों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।परीक्षा के सफल संचालन में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर केंद्राधिक्षक विरेन्द्र तिवारी, उप केंद्राधीक्षक दयाशंकर यादव, दंडाधिकारी रंजय कुमार, विक्षक दिलीप तिवारी, रतन रंजन, दयाल मींज इसी तरह राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक चंदन सिंह, उप केंद्राधीक्षक उमेश कुमार यादव, दंडाधिकारी भुनेश्वर उरांव, हैदर अली, विरेन्द्र पाल सहित अन्य विक्षक एवं पुलिस बल की अहम भूमिका रही।

