Breaking

पुतुर गांव में शोक की लहर, चंद्रभूषण यादव का वाराणसी में निधन 

गीतांजली टुडे न्यूज़
1 Min Read
श्यामबच्चन यादव

सगमा प्रखंड के पुतुर गांव निवासी अमिताभ यादव उर्फ राजा यादव के पिता चंद्रभूषण यादव का वाराणसी में निधन हो गया। घर की परिजनों के बताने के मुताबिक 75 वर्षीय चंद्रभूषण यादव पिछले लगभग 20 दिनों से वाराणसी के एक निजी अस्पताल में पेट से संबंधित बीमारी का इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान शनिवार की शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।चंद्रभूषण यादव अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे, जिससे समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। उनके निधन से हर वर्ग के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company