Breaking

घघरी पंचायत में ठंड से राहत की पहल: मुखिया सरोज देवी व पूर्व जीप सदस्य नंदगोपाल यादव ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

Ranjan Yadav 

सगमा (गढ़वा):प्रखंड के घघरी पंचायत में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, विधवा, दिव्यांग एवं बेसहारा महिला-पुरुषों के लिए राहत भरा कदम उठाया गया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव एवं पंचायत की मुखिया सरोज देवी ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए। कंबल मिलते ही लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और लोगों ने इस मानवीय पहल की खुले दिल से सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कंबल वितरण को लेकर पंचायत भवन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लाभार्थियों ने कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल मिलना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि मुखिया सरोज देवी हमेशा जनता के दुख–सुख में साथ खड़ी रहती हैं और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद के लिए तैयार रहती हैं। यही कारण है कि पंचायत में उनके कार्यों को लेकर लोगों में भरोसा और सम्मान बना हुआ है।

पूर्व जीप सदस्य नंदगोपाल यादव ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा करना हम सभी का दायित्व है। ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न हो।मुखिया सरोज देवी ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत की जनता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। गरीब, विधवा, दिव्यांग और बेसहारा लोगों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।कंबल वितरण कार्यक्रम से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल ठंड से राहत मिलती है, बल्कि जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company