रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा):प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि ने अपने आवास पर क्षेत्र के गरीब, असहाय,वृद्ध और विधवा महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया। प्रमुख चंद्रावती देवी ने कहा कि वर्तमान में पूरा सोन तटीय इलाका कड़ाके की ठंड और शीतलहरी की चपेट में है,जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।वही मुकुंदपुर पंचायत में दक्षिणी टोले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी डॉ नारेंद्र चंद्रवंशी ने सैकड़ों गरीब असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।
समाजसेवी डॉ नारेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर अरविंद वर्मा, नंदकिशोर प्रसाद,दिनेश चंद्रवंशी,शिव भरोस सिंह,दिलकिशोर प्रसाद,चंदन प्रसाद,गुलाब राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

