सगमा (गढ़वा): मंगलवार के दिन प्रखंड के बैलिया गांव स्थित कब्रिस्तान में सदर सादिक अंसारी के नेतृत्व में स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। लंबे समय से कब्रिस्तान परिसर में झाड़-झंखाड़ और जंगल उग आने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए गांव के सदर सादिक अंसारी ने ग्रामीणों के सहयोग से सफाई कार्य की पहल की।सफाई अभियान के दौरान कब्रिस्तान परिसर में उगी घास, झाड़ियां और कचरे को हटाया गया, जिससे रास्ता साफ हो सका और अब लोग आसानी से कब्रिस्तान में आ-जा सकेंगे। सदर सादिक अंसारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कब्रिस्तान की नियमित साफ-सफाई बनी रहे और पवित्र स्थल की गरिमा कायम रह सके।इस अवसर पर सफाई कार्य में मोदासिर अंसारी, अजमुदिन अंसारी, नसीम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, कलाम अंसारी, तुफैल अंसारी, अब्दुल रहीम अंसारी, गौहर अंसारी और मुजाहिद अंसारी सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।

