Breaking

नव वर्ष पर मुसहर परिवारों तक पहुँची गर्माहट, एसडीएम की पहल रंग लाई

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

हरिहरपुर( गढ़वा ):अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल एवं देखरेख में सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से संचालित आइये खुशियाँ बाँटें अभियान के 35 वें दिन शनिवार को नव वर्ष के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों तक संवेदना, सहयोग और खुशियाँ पहुँचाने का विशेष प्रयास किया गया।अभियान के तहत कांडी प्रखंड के मझिगावां पंचायत तथा डुमरसोता पंचायत में गर्म कपड़े का वितरण किया गया। मझिगावां के अकड़हवा टोला पर रहने वाले मुसहर परिवारों के बीच कंबल तथा गर्म कपड़े, चप्पल, तथा बच्चों को कॉपी-पेन सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।नव वर्ष के तीसरे दिन मझिगावां क्षेत्र के दक्षिण दिशा में स्थित मुशहर समुदाय तथा डूमरसोता पंचायत की बस्ती में पहुँचकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी जरूरतमंदों को गर्म कपड़े एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। एसडीएम ने बताया कि बुजुर्ग पुरुष महिला एवं बच्चे उक्त कार्यक्रम से लाभान्वित हुए। ठंड के मौसम और नव वर्ष के अवसर पर मिली इस सहायता से लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया। संजय कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों के साथ खड़े होने का सामूहिक प्रयास है।उन्होंने समाज के अन्य सक्षम नागरिकों से भी इस मानवीय अभियान से जुड़ने की अपील की। मौके पर कांडी प्रखंड कार्यालय से अजीत कुमार,पंचायत सचिव हुसैन अंसारी, दृष्टि यूथ आर्गेनाईजेशन के प्रधान सचिव शंशाक शेखर,मझिगावां मुखिया प्रतिनिधि शंभूनाथ साह, बीडीसी प्रतिनिधि सुनील यादव जितेंद्र चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company