
सगमा धुरकी (गढ़वा):गढ़वा जिले के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव अपनी पत्नी सहित वन प्रमंडल पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के साथ कनहर नदी स्थित सुखाल्दारी वॉटरफॉल का भ्रमण किया साथ ही पिकनिक भी मनाया उपायुक्त अपने अधिकारियों के साथ साथ सुखलदहरी जलप्रपात का करीब 5 घंटे तक भ्रमण अवलोकन तत्पश्चात पिकनिक का लुत्फ उठाया उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के साथ वन प्रमंडल पदाधिकारी अंशुमान तथा इ जे अब्राहम पुलिस अधीक्षक अमन कुमार श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा धुरकी अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह थे उपायुक्त ने वाटरफॉल का भ्रमण करने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थल बहुत ही प्राकृतिक रमणीक है तथा सुकून देने वाला है गढ़वा जिले के लिए यह एक सुकून देने वाला है इसके विकास के लिए पूरी तरह सज्जन हूं वन अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों की टीम के साथ मैंने भ्रमन तथा अवलोकन किया है पर्यटन विभाग के साथ समन्वय बनाकर इसके विकास के लिए प्रयत्न किया जाएगा
उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा करीब 8 करोड रुपए की लागत से एक मास्टर प्लॉन प्रस्तावित है यथाशीघ्र इसके विकास के लिए यथोचित प्रयत्न किया जाएगा सभी अधिकारियों की सहमति के साथ मास्टर प्लान तैयार कर एक अच्छे टूरिज्म के रूप में सुखाल्दारी को विकसित करने हेतु उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है उन्होंने यह कहा कि 8 करोड़ के जो प्लान तैयार हुआ है उसके साथ पर्यटन विभाग जिला प्रशासन एक अच्छे टूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए क्या-क्या कर सकता है इस पर गहन विचार मंथन कर इसे विकसित किया जाएगाइस मौके पर वनपाल प्रमोद यादव तथा वनरक्षी के अलावा धुरकी प्रखंड के सभी मुखिया प्रतिनिधि पंचायत समिति प्रतिनिधि सहित ग्रामीण उपस्थित थे

