सगमा(गढ़वा):गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे अपराधियों के विरुद्ध धुरकी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है इस क्रम में चार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन के लिए गढ़वा भेजा गया ।उक्त जानकारी देते हुए धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने बताया की पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए धुरकी पुलिस के द्वारा विभिन्न अपराधो में संलिप्त लंबे समय से फरार चल रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया जिसमे धुरकी थाना क्षेत्र के अधीन ग्राम पुतुर निवासी सुनील प्रजापति ग्राम लोलकी निवासी रामजीत कुशवाहा ग्राम परासपानी कला निवासी अवतार सिंह उर्फ राम अवतार सिंह तथा ग्राम भंडार निवासी अमृत कोरवा का नाम शामिल है थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने फरारी काट रहे अपराधियों से अपील करते हुए कहा की धुरकी थाना क्षेत्र में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार चलता रहेगा उन्होंने थाना छेत्र के लोगों आश्वस्त करते हुए कहा की थाना क्षेत्र को भय मुक्त बनाना प्राथमिकता में शामिल है सभी अपराधी किस्म के लोगो पर धुरकी पुलिस के द्वारा पैनी निगाह रखी जा रही है यह अभियान लगातार चलता रहेगा ।

