रंका(गढ़वा):रंका अनुमंडल मुख्यालय सदर थाना क्षेत्र के ग्राम हुरदाग निवासी मृतक बिनोद सिंह की प्रतिमा कुवंर ने शुक्रवार को रंका थाना में आवेदन देकर पति के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। बताते चलें कि 11 दिसंबर को बिनोद सिंह का शव गांव के बहेरा पेड़ के पास सुबह संदिग्ध अवस्था में पाया गया था।उस दिन मृतक की पत्नी अपने मैके में थी। मृतक के बड़ा भाई राजू सिंह के कथनानुसार बिनोद सिंह के साथ 10 दिसंबर की रात्रि 9:00 बजे तक गांव के उपेन्द्र तुरिया पिता रामजी तुरिया साथ में था और उसके सुबह बिनोद सिंह का डेड बॉडी बहेरा पेड़ के पास पाया गया जो संदेह के घेरे में है। मृतक की पत्नी ने आवेदन में गांव के चार व्यक्तियों यथा उपेन्द्र तुरिया पिता रामजी तुरिया, बैजनाथ तुरिया पिता स्व० मंगरू तुरिया, महेंद्र तुरिया पिता बैजनाथ तुरिया और सुमन तुरिया पिता प्रेम तुरिया पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उक्त चारों व्यक्तियों ने पंद्रह दिन पहले मेरे पति के साथ गाली-गलौच और मारपीट की घटना का अंजाम दिया था और जान मारने की धमकी भी दिया था।जिसकी शिकायत स्थानीय चौकीदार रामदुलार तुरिया से की थी। जिसके आलोक में चौकीदार ने हिदायत किया था। मृतक की पत्नी ने आशंका जाहिर करते हुए कहा है कि उक्त चारों लोगों ने ही मेरे पति को मारकर रोड किनारे फेंक दिया है। मृतक की पत्नी ने पति के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए सजा देने की मांग की है।

