केतार(गढ़वा):प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने सोमवार को उपायुक्त दिनेश यादव को प्रखंड क्षेत्र के सोन नदी एवं पंडा नदी में हो रहे अवैध बालू की उत्खनन को रोकने एवं प्रखंड में मनरेगा अंतर्गत कुआं,मेडबंदी, समतलीकरण, तालाब तथा पुराने बांधों को मरम्मती योजनाओं की स्वीकृति दिलाने हेतु आवेदन सौंपा है।आवेदन में सोन एवं पंडा नदी से प्रतिदिन बड़े पैमाने से बालू का अवैध उत्खनन कर दूसरे प्रखंडों में ढुलाई करने का जिक्र किया है।बड़ी मात्रा में बालू की अवैध ढुलाई से नदी का अस्तित्व चिंताजनक है।उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र अवैध उत्खनन को रोकने का आग्रह किया है।उन्होंने आवेदन में जिक्र किया है कि केतार में लंबे समय से मनरेगा से संबंधित योजनाएं बंद है।जिससे मनरेगा में निबंधित मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।एवं प्रखंड क्षेत्र के मजदूर अधिक संख्या में पलायन कर रहे है।उन्होंने आवेदन के माध्यम से मनरेगा से संचालित योजनाओं को शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

