बंशीधर नगर : श्री बंशीधर मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रजकिशोर तिवारी का निधन शुक्रवार की सुबह हो गया। वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को सांत्वना दी। ब्रजकिशोर तिवारी पिछले 50 वर्षों से निरंतर भगवान मुरलीधर की सेवा में समर्पित रहे। उनके निधन से धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। लोगों ने उनके सरल स्वभाव और सेवा भावना को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।

