Breaking

श्री बंशीधर नगर में भू-माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल, अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन

गीतांजली टुडे न्यूज़
4 Min Read

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में भू-माफियाओं, दबंगों एवं दलालों के बढ़ते साम्राज्य के खिलाफ ग्रामीणों व पीड़ित परिवारों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बंशीधर कन्हैया जन सेवा संस्थान के बैनर तले प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इससे पूर्व प्रदर्शनकारी गोसाईंबाग मैदान से रैली निकाल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये अंचल कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कन्हैया चौबे ने कहा कि क्षेत्र में पूरा प्रशासनिक सिस्टम दबंगों और दलालों से मिला हुआ है, जो गरीबों की जमीनें लूटने का काम कर रहा है। सरकार द्वारा आवंटित दलितों की जमीनों को सीओ द्वारा कथित रूप से दबंगों के नाम कर दिया गया है।

 

पीड़ित अमरनाथ राम की सरकार द्वारा आवंटित जमीन पर दबंगई के बल पर कब्जा करने और धारा 144-146 के मामलों में हेरफेर करने के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जंगीपुर के आदिवासियों की जमीन को सीएनटी एक्ट के तहत वापस दिलाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। श्री चौबे ने कहा कि सिंहपुर गांव प्रखंड मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर है, बावजूद आज भी सड़क, पानी, बिजली, स्कूल और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

 

सिंहपुर स्कूल जाने वाले रास्ते में नाला पर पुलिया नहीं होने के कारण पिछले चार महीने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। प्रदर्शन के दौरान कन्हैया चौबे ने विधायक अनंत प्रताप देव एवं पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही पर जमकर हमला बोला। कहा कि दोनों नेता कंस के वंशज हैं और रावण रावण खेलते हैं।

 

दोनों के चरित्र को क्षेत्र की जनता भलीभांति जानती है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने गरीबों को धोखा देने एवं ठगने का काम किये हैं। श्री चौबे ने कहा कि दोनों नेता एक हैं। सिर्फ जनता को दिखाने एवं गुमराह करने के लिये एक दूसरे के विरुद्ध बयान बाजी करते हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की।

 

अंचल कार्यालय को सौंपा गया मांग पत्र

 

राज्यपाल के नाम पांच सूत्री मांग पत्र अंचल कार्यालय में सौंपा गया। अंचल कार्यालय को सौंपे गये मांग पत्र में दलित अमरनाथ राम की आवंटित जमीन से दबंगों का कब्जा हटाकर दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने, जंगीपुर के आदिवासियों की जमीन को 71 ए सीएनटी एक्ट के तहत अविलंब वापस कराने, सिंहपुर गांव में सड़क, पानी, बिजली और स्कूल की लचर व्यवस्था को सुदृढ़ कर रास्ते के नाले पर पुलिया का निर्माण करने तथा अंचल कार्यालय को दलालों से पूरी तरह मुक्त कराने की मांग शामिल है। प्रदर्शन में लवकुश पांडेय, रामचंद्र राम, मंगरु राम, विश्वनाथ राम, पूरन चंद राम, प्रमोद राम, अमरनाथ राम, बच्चू दास सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|