
सगमा(गढ़वा):प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा गांव में सेंट्रल बैंक सीएसपी शाखा के बगल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का उद्घाटन समाजसेवी राजेश्वर यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप जलाकर किया। समाजसेवी राजेश्वर यादव ने कहा कि इस तरह का दुकान खुलना काफी अच्छा है। ग्राहकों को काफी सहूलियत होगी। कहा कि ऐसी दुकान की आवश्यकता थी जो अब पूरा हो रहा है।
दिलीप यादव ने कहा इस मोबाइल शॉप के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की अधिक से अधिक सुविधाएं मिलेगी। आज इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का जमाना है। वर्तमान समय हर व्यक्ति को मोबाइल की आवश्यकता है। मोबाइल दुकान होने से लोगो को सुविधा बढ़ेगी।
इस दौरान मोबाइल दुकान संचालक कमलेश प्रसाद सिंहा ने बताया कि हमारे यहां मोबाइल उपभक्ताओ के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। भिन्न भिन्न कम्पनियों का मोबाइल नेशनल मार्केट दर पर लोगो को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जिन्हें मोबाइल की शख्त जरूरत हो और उनके लिए फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए विभिन्न फाइनेंस कम्पनियों के द्वारा उन्हें मोबाइल फाइनेंस करवाया जाएगा बताया हमारा मोबाइल खोलने का मकसद हैं क्षेत्र के लोग जो स्मार्ट फोन फाइनेंस पर लेना चाहते हैं और वो नही ले पा रहे हैं इसीलिए हुए हमने मोबाइल की दुकान खोली है। वर्तमान समय में मोबाइल लोगों की जरूरत का साधन बन गया है। इस टेक्नोलॉजी का रोजाना विस्तार हो रहा है। इसकी जरूरत अभी के समय में हर व्यक्ति को है। इसके बिना लोगों के कई काम बाधित हो जाते हैं। मोबाइल टेक्नोलॉजी के जरिए एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से आसानी से जुड़ जाता है। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल शॉप के खुलने से जनता को ब्रांडेड कंपनी के मोबाइल आसानी से फाइनेंस पर उपलब्ध हो सकेंगे। इस मौके पर सुभाष यादव, चंद्रिका यादव, शिव शरण प्रजापति, हजारी प्रसाद यादव, रमोद प्रसाद मनोज दुबे नंद कुमार मेहता, राम प्रसाद ठाकुर, राजा ठाकुर, बबलू ठाकुर, सत्यदेव प्रसाद सिंहा, विष्णु देव प्रसाद सिंहा, उमाशंकर प्रसाद सिंहा समीम खान सहित आदि लोग मौजूद रहे।

