गढ़वा जिला के खरौन्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत के कुपा रेखाडीह गांव में बहुत बड़ी लापरवाही देखने को मिली वहां के स्थानीय ग्रामीण अशोक साव, उदय साव , रामप्रीत साव, मनोज कुमार, अरुण कुमार चंद्रावती देवी, मनरावती देवी इत्यादि सभी ग्रामीणों ने बिजली विभाग के ऊपर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है सभी ग्रामीणों का कहना है कि हम सभी के घर मकान के छत के ऊपर से 11000 वोल्टेज का तार गुजरा हुआ है जब बारिश एवं हवा तूफान चलती है तो हम सभी के मकान में तार सट जाता है और तार के द्वारा चिंगारी एवं पूरे छत में करंट हो जाता है हम सभी ग्रामीण कई बार विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी के पास शिकायत किया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं किया गया कई बार हम सभी लोग घटना घटने से बच्चे सभी ग्रामीणों ने
बिजली विभाग के उच्च पदाधिकारियों एवं सरकार से मांग किया है कि जल्द से जल्द 11000 वोल्टेज का तार हम सभी के घर एवं छत पर से हटाकर सड़क के किनारे कर दिया जाए ताकि हम सभी लोग सुरक्षित रह सके वही मौके पर मौजूद शंकर साव, अशोक साव, रामप्रीत, साव , चंद्रावती देवी, मनरावती देवी, राधा देवी, अरुण कुमार, मनोज कुमार, सुजीत कुमार, अजीत कुमार, सहित इत्यादि लोग मौजूद थे
खरौन्धी में खतरे के साए में ग्रामीण, घरों की छत से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार।

