Breaking

करैत के डंसने के बाद झाड़-फूंक में फंसी जिंदगी, इलाज में हुई देर तो रास्ते में युवक की मौत

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read
श्यामबच्चन यादव

सगमा(गढ़वा):धुरकी थाना क्षेत्र के पुतूर गांव निवासी 25 वर्षीय श्रीराम बैठा, पिता स्वर्गीय रामधारी बैठा की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम बैठा मंगलवार की रात भोजन करने के बाद मच्छरदानी लगाकर अपने पलंग पर सो रहे थे। इसी दौरान करैत सांप ने उन्हें दो बार डस लिया। पहली बार सांप के डसने का नही होने पर उन्होंने बिस्तर को झाड़कर दोबारा सोने की कोशिश की। कुछ देर बाद सांप ने उन्हें दूसरी बार डस लिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो बिस्तर पर करैत सांप लिपटा हुआ दिखाई दिया। परिजन तत्काल इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक में लग गए। जब युवक की स्थिति गंभीर होने लगी तो उसे श्री बंशीधर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गढ़वा रेफर कर दिया। हालांकि गढ़वा पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि मृतक की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। घटना के समय उसकी पत्नी मायके में थी। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|